
भाजपा में बवाल, जिला महामंत्री ने दाखिल किया बतौर निर्दलीय नामांकन
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को भाजपा के जिला महामंत्री और कद्दावर नेता आशुतोष पोद्दार हीरा ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों और भाजपा के विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे आशुतोष पोद्दार हीरा ने […]
बेगूसराय। बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को भाजपा के जिला महामंत्री और कद्दावर नेता आशुतोष पोद्दार हीरा ने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों और भाजपा के विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे आशुतोष पोद्दार हीरा ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा के बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा मुझे एवं मेरे समर्थकों को धमकाया जा रहा है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री द्वारा टिकट की सौदेबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी गंभीर अपराध के मामले में डीएनए टेस्ट किया जाता है, उसी तरह यहां टिकट की हुई सौदेबाजी का डीएनए टेस्ट किया जाना चाहिए, तभी मामले का पर्दाफाश होगा। बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम ने 25 लाख से तीन करोड़ तक में टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया है। उसकी गहन जांच होनी चाहिए, जिसके लिए मैंने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व से अपील भी की है।
आशुतोष पोद्दार हीरा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जब कन्हैया ने यहां से लड़ा था तो गिरिराज सिंह को डर लग रहा था। लेकिन बेगूसराय के हम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहरी नहीं समझ कर अपना समझा और तन—मन—धन समर्पित कर चार लाख से अधिक मतों से जिता कर संसद भेजा। लेकिन अब वे कार्यकर्ताओं को उपेक्षित कर रिश्तेदारी करने लगे, अपने रिश्तेदार को टिकट दिलवाया। कार्यकर्ताओं का कहीं कोई सम्मान नहीं है, जबकि उनके रिश्तेदार ने नगर निगम को नरक निगम बना दिया है, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को धमकाया जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments