
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केरल में पथानामथिट्टा के मारथोमा चर्च के मुखिया डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के निधन पर दुख जताया। केरल के थिरुवला के एक निजी अस्पताल में आज तड़के 90 वर्षीय मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित बीमारियों […]
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केरल में पथानामथिट्टा के मारथोमा चर्च के मुखिया डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के निधन पर दुख जताया।
केरल के थिरुवला के एक निजी अस्पताल में आज तड़के 90 वर्षीय मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।
राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन को उनके आदर्शों, करुणा और समाज में योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनकी नेक शिक्षा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके अनगिनत शिष्यों के साथ हैं।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के निधन से दुख हुआ। वह निस्वार्थ सेवा, दया और करुणा का अवतार थे। उन्होंने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। उनका काम हमेशा सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments