
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन, सीएम ने जताया शोक
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह का 87 वर्ष की उम्र में सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। इनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। इनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति बताया है। सतीश बाबू परबत्ता विधान […]
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह का 87 वर्ष की उम्र में सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। इनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। इनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति बताया है। सतीश बाबू परबत्ता विधान सभा से पहली बार विधायक बनने वाले मुख्यमंत्री बने और उसके बाद विधान सभा का चुनाव कभी नहीं जीत पाए। उनकी पुत्री सुचित्रा सिन्हा समाजवादी नेता स्व जगदेव प्रसाद की पुत्रवधु और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि की पत्नी हैं।
सतीश प्रसाद सिंह के नाम बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वे महज पांच दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर सकी। इसके कारण बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी पांच दिन में हटा दिए गए। बाद में बीपी मंडल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई, मगर वे भी महज 31 दिन ही सीएम की कुर्सी पर बने रहे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments