
नीतीश महागठबंधन के साथ ही सरकार बनाएंगे, वो 2024 की तैयारी में जुटे हैं- चिराग
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। बिहार को विकास की गति देने के लिए देश-दुनिया सीएम नीतीश कुमार को जानती है वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ लोजपा के लाल चिराग पासवान मोर्चा खोलकर अपनी राजनीतिक विरासत को तलाश रहे हैं। नीतीश पर जुबानी हमला करने में चिराग सबसे आगे दिखायी दे रहे हैं। चिराग तो ये भी कह रहे हैं […]
पटना। बिहार को विकास की गति देने के लिए देश-दुनिया सीएम नीतीश कुमार को जानती है वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ लोजपा के लाल चिराग पासवान मोर्चा खोलकर अपनी राजनीतिक विरासत को तलाश रहे हैं। नीतीश पर जुबानी हमला करने में चिराग सबसे आगे दिखायी दे रहे हैं। चिराग तो ये भी कह रहे हैं कि उनकी सरकार सत्ता में आयी तो नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे।
लोजपा प्रमुख ने चुनाव प्रचार में जाने से पहले चर्चा के दौरान कहा कि इस बार चुनाव में नीतीश कुमार का चेहरा मुरझा गया है। वो चुनाव में पूरी तरह से टूट गए हैं। जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है, जिसका 10 तारीख को फैसला हो जाएगा। इसके बाद फिर नीतीश कुमार कभी मुख्यमंत्री नही बन पाएंगे। सीएम बिहार में पायलन, शिक्षा, रोजगार को ठीक नहीं कर पाए। इतना ही नहीं सूबे में साथ निश्चय में जो घोटाला हुआ, ये तस्वीरें साफ-साफ दिख रही हैं। चिराग ने मुंगेर मामले का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने मुंगेर मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। प्रदेश में सीएम के साथ-साथ वो गृहमंत्री भी हैं और उन्हें मुंगेर मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था।
चिराग ने मुंगेर मामले का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने मुंगेर मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। प्रदेश में सीएम के साथ-साथ वो गृहमंत्री भी हैं और उन्हें मुंगेर मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था। नीतीश कुमार और भाजपा के बीच आंतरिक विवाद है और इस मामले को लेकर बिहार में अविश्वास का माहौल है। नीतीश कुमार की सरकार बनाने में पहला पसंद महागठंबधन के साथ है और वे पूरी तरह से 2024 की तैयारी में जुटने का भी आरोप लगा रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments