अर्नब के खिलाफ कार्रवाई प्रेस की आजादी पर हमला : शाह

अर्नब के खिलाफ कार्रवाई प्रेस की आजादी पर हमला : शाह

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। यह प्रेस की आजादी पर हमला है और इसका विरोध होना चाहिए। शाह […]

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। यह प्रेस की आजादी पर हमला है और इसका विरोध होना चाहिए।

शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने (शिवसेना-एनसीपी) ने लोकतंत्र को एक बार फिर शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य सत्ता का दुरुपयोग अभिव्यक्ति की और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। यह प्रेस की आजादी पर हमला है और इसका विरोध होना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र पुलिस ने आज तड़के अर्नब गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उनको 2008 में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम