पद से हटाए गए भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष

पद से हटाए गए भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। यहां दो मंडल अध्यक्षों को चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने के कारण पदच्युत कर दिया गया है। बेगूसराय जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू ने बताया कि बखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद उर्फ कुंदन कानू तथा बखरी […]
बेगूसराय। पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। यहां दो मंडल अध्यक्षों को चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने के कारण पदच्युत कर दिया गया है।
बेगूसराय जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू ने बताया कि बखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद उर्फ कुंदन कानू तथा बखरी नगर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ पाठक को विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य के कारण पदच्युत कर दिया गया है।
दोनों प्रमुख पदधारक उम्मीदवारों और चुनाव अभिकर्ता के लगातार अनुरोध के बाद भी विरोधी काम करते रहे। इसके बाद दोनों को हटाकर तत्काल प्रभाव से संतोष कुमार गुड्डू को नगर मंडल संयोजक और मनोज कुमार महतों को ग्रामीण मंडल संयोजक बनाया गया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम