छठ के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे चिराग

छठ के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे चिराग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना । लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वह बिहार 1फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को जनता से मिले प्यार और समर्थन के लिए वह इस यात्रा पर निकल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में  बिहार की महान जनता का जो प्यार, समर्थन और आशीर्वाद बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को […]

पटना । लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वह बिहार 1फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को जनता से मिले प्यार और समर्थन के लिए वह इस यात्रा पर निकल रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में  बिहार की महान जनता का जो प्यारसमर्थन और आशीर्वाद बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को मिला हैउसके लिए हम समस्त प्रदेश वासियों का आभार प्रकट करते हैं। पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरी और लगभग 25 लाख लोगों ने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को अपना आशीर्वाद दिया और लगभग प्रतिशत वोट पार्टी को मिले हैं। हम अपनी और पार्टी की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं और पार्टी इसके लिए प्रदेश के हर एक जिले मे धन्यवाद यात्रा निकालेगी। यह यात्रा छठ महापर्व के बाद निकलेगी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम