योगी आदित्यनाथ का जॉलीग्रांट में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया स्वागत

योगी आदित्यनाथ का जॉलीग्रांट में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया स्वागत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को श्री केदारनाथ के दर्शन कर पूजा करेंगे। सोमवार  सुबह दोनों नेता श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम […]
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को श्री केदारनाथ के दर्शन कर पूजा करेंगे। सोमवार  सुबह दोनों नेता श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोनों नेता बदरीनाथ पहुंचकर  मंदिर के दर्शन कर पूजन करेंगे। बदरीनाथ में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जाएगा। 
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री  मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम