
अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्रालय संभाला,आरा के भाजपा नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। बिहार विधानसभा के चुनाव में आरा से विजयी भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य के कृषि,सहकारिता और गन्ना उद्योग मंत्री के रूप में बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। मंत्री अमरेंद्र प्रताप ने गन्ना उद्योग मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। भोजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष […]
आरा।
बिहार विधानसभा के चुनाव में आरा से विजयी भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य के कृषि,सहकारिता और गन्ना उद्योग मंत्री के रूप में बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। मंत्री अमरेंद्र प्रताप ने गन्ना उद्योग मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया।
भोजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी सहित दर्जनों नेताओ ने आरा से पटना पहुंच कृषि, सहकारिता और गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह को शुभकामनाएं दी। भाजपा नेताओं ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किये और आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि वे आरा और शाहाबाद के विकास के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे।उन्होंने बिहार के विकास में अपनी भूमिका अग्रणी कतार में रखने का भी आश्वासन अपने जिले के नेताओ को दिया। शाहाबाद को प्रमंडल बनाकर उसका मुख्यालय आरा में करने के लिए भी उन्होंने सरकार में रहकर पहल करने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हरिहर सिंह के पोते अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेसी परिवार से बाहर आकर जनसंघ से नाता जोड़ा। आरा के भाटिया मार्केट स्थित घर मे 2 जुलाई 1947 को जन्मे अमरेंद्र प्रताप ने हाई स्कूल मुरार से मैट्रिक की परीक्षा पास की।बाद में वे मगध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध आरा के महाराजा कॉलेज से और गया कॉलेज गया से स्नातक की पढ़ाई की।
उन्होंने संघ के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण को भी पास किया है। जमशेदपुर(टाटा) में संघ से जुड़े अमरेंद्र प्रताप भाजपा के गठन के बाद संगठन की कमान संभालते हुए मण्डल अध्यक्ष और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर रहकर भाजपा के सांगठनिक आधार को मजबूत किया। तब बिहार और झारखंड एक ही राज्य थे और जमशेदपुर बिहार का बड़ा औद्योगिक नगर था।
भाजपा के अध्यक्ष भी रहे और जमशेदपुर महानगर के 14 सालों तक अध्यक्ष रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में कार्य करने का सिलसिला यही नही रुका बल्कि इसके बाद वे वनांचल राज्य के महामंत्री भी बने। वर्ष 1991 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा किन्तु कम मतों के अंतर से वे हार गए।
वर्ष 2000 में वे भाजपा के टिकट पर आरा से चुनाव लड़े और जीत गए।वर्ष 2015 के चुनाव में वे चुनाव हार गए बावजूद इसके अमरेंद्र प्रताप 2020 के विधानसभा चुनाव में आरा से चुनाव जीत गए। अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में उनकी वरीयता,सेवा और योगदान को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है।
उन्हें कृषि,सहकारिता और गन्ना उद्योग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा गया है। आरा और शाहाबाद के नागरिकों को अपने विधायक और मंत्री से बड़ी उम्मीदें हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments