अमनौर में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीओ को घेर कर चप्पल से पीटा

अमनौर में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सीओ को घेर कर चप्पल से पीटा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
छपरा। जिले के अमनौर प्रखंड के कोरेया पंचायत के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने बाढ़ राहत को लेकर सोमवार को अमनौर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान अंचल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी और अंचल कार्यालय के समक्ष घंटों हंगामा किया। बाढ़ राहत की मांग को लेकर सैकड़ों महिला पुरुष प्रदर्शन करने […]

छपरा। जिले के अमनौर प्रखंड के कोरेया पंचायत के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने बाढ़ राहत को लेकर सोमवार को अमनौर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान अंचल पदाधिकारी की चप्पल से पिटाई कर दी और अंचल कार्यालय के समक्ष घंटों हंगामा किया। बाढ़ राहत की मांग को लेकर सैकड़ों महिला पुरुष प्रदर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान अमनौर सीओ रास्ते से होकर गुजर रहे थे। अमनौर थाना के करीब सीओ को महिलाओं ने घेर लिया और चप्पल एवं थप्पड़ बरसाने लगी। कुछ ने डंडे भी चलाये। सीओ को बचाने  अमनौर थानाध्यक्ष पहुंचे और सुरक्षित करते हुए अंचल कार्यालय लाए। प्रदर्शनकारियों ने वहां पहुंच कर भी घंटों हंगामा किया।

 प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाढ़ के दौरान उनके घर व सामान बर्बाद हो गए।  सरकार ने प्रदत बाढ़ राहत के लिए आवेदन भी जमा लिया, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया। राशि भुगतान के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। लोगों का आरोप था कि 6000 देने के लिए 2000 प्रखंड के बाबुओं द्वारा वसूली की जा रही है। जो लोग नहीं दे रहे हैं उनको बाढ़ राहत का भुगतान नहीं किया जा रहा है।  करीब 2 घंटे तक प्रखंड मुख्यालय पर हंगामा व प्रदर्शन तथा नारेबाजी होते रहा। 

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम