खलिहान में आग लगने से लाखों का धन राख, किसान परेशान

खलिहान में आग लगने से लाखों का धन राख, किसान परेशान

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
 नवादा ।   नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के साढ़ बरदाहा गांव में बुधवार को अचानक खलिहान में रखे धान के पुंज  में आग लग गई जिससे आधा दर्जन किसानों  का धान जलकर राख हो गया।इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। धान का पुंज जब धू- धूकर जलने लगा तो आग की उठती लपटें देखकर आसपास […]
 नवादा ।   नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के साढ़ बरदाहा गांव में बुधवार को अचानक खलिहान में रखे धान के पुंज  में आग लग गई जिससे आधा दर्जन किसानों  का धान जलकर राख हो गया।इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। धान का पुंज जब धू- धूकर जलने लगा तो आग की उठती लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण आग को बुझाने  में जुट गए।  जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। बताते हैं कि बच्चे   बोरसी ताप रहे थे जिसकी  आग  खलिहान में रखी फसल में लग गई।
निवर्तमान मुखिया पति अरुण लाल ने प्रशासन से सरकारी स्तर पर पीड़ित किसानों को जले हुए धान का मुआवजा देने की मांग की है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम