मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दी बधाई

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना ।  एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने उन्हें बधाई दी है। सदन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम सब यहां चुनकर आए […]

पटना ।  एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने उन्हें बधाई दी है। सदन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम सब यहां चुनकर आए हैं। हम सदन को मिलकर चलाएंगे क्योंकि विपक्ष भी सदन का मुख्य अंग है।

विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष महोदय को अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए बधाई देता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में अध्यक्ष की भूमिका निष्पक्ष होती है।  ऐसे में आपको सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी की बातें और जो भी नियम है, उसके अनुसार कार्यों का संचालन करना है। आपके पास अनुभव है और आप मंत्री भी रहे हैं। ऐसे में हम सबको उम्मीद है कि एक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में आप अपनी भूमिका को बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाएंगे। यही हम सबकी की अपेक्षा और कामना है।

 मालूम हो कि विजय सिन्हा इस बार लखीसराय विधानसभा क्षेत्र भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। सिन्हा पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री थे। विजय सिन्हा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया है। इससे पहले स्पीकर के चुनाव के दौरान राजद समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। तेजस्वी ने कहा कि पहले जनादेश की चोरी हुई। यह चोरी आपके आसन के सामने हो रही है। राजद नेता ने कहा कि महोदय, सदन तो नियमावली के हिसाब के चलना चाहिए। पूरा देश इसे देख रहा है। दरसल, राजद स्पीकर पद के चुनाव के लिए गुप्त मतदान की मांग कर रहा था। प्रोटेम स्पीकर जीतनराम मांझी ने राजद की इस मांग को ख़ारिज कर दिया। इससे पहले राजद ने मुख्यमंत्री की सदन में उपस्थिति पर भी सवाल उठाए थे। तब प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि सीएम का वोटिंग से कुछ भी लेने-देना नहीं है। लेकिन वह सदन में मौजूद रह सकते हैं।    तेजस्वी यादव के बयान देने के दौरान सदन में बैठे सत्तापक्ष के सदस्यों ने इस पर अपना विरोध जताया। 

 वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष व राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने अपने बधाई संदेश के दौरान सदन में विजय सिन्हा को बधाई देने के बाद तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, उन्हें अपने घरों से सबक लेना चाहिए। जो लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करेगा, वह कभी जेल से फोन करने का काम नहीं करेगा। उनके इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम