मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी नल-जल योजना में मची है लूट

मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी नल-जल योजना में मची है लूट

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोपालगंज।  पानी के लिए पानी की तरह शहर से लेकर प्रखंड में पैसा बहाने के बावजूद लाभुकों को नल-जल योजना का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। भले जिला प्रशासन की कवायद है कि सरकार के महत्वकांक्षी योजना 31 मार्च तक इन योजनाओं को पूरा कर लिया जाए। पर, हकीकत कुछ और बयां करती है। […]
गोपालगंज।  पानी के लिए पानी की तरह शहर से लेकर प्रखंड में पैसा बहाने के बावजूद लाभुकों को नल-जल योजना का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। भले जिला प्रशासन की कवायद है कि सरकार के महत्वकांक्षी योजना 31 मार्च तक इन योजनाओं को पूरा कर लिया जाए। पर, हकीकत कुछ और बयां करती है। कई वार्डों में मुखिया और वार्ड सदस्य के झगड़े ने नलजल योजना को बाधित कर दिया है। जिससे सरकार के महत्वकांक्षी योजना दम तोड़ रही है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस योजना में नियमों को ताक पर रखकर सरकारी मापदंड की उपेक्षा कर कार्य की जानी आम बात है। सिधवलिया प्रखंड क्षेत्र के अमरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड सदस्य गिरजा देवी व मुखिया इंदू देवी के बीच छिड़ा विवाद के बाद से ही नल जल योजना का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। वार्ड सदस्य के साथ गिरजा देवी पंचायत के उप मुखिया भी है। 
अधिकारियों कहना है कि दो वर्ष पहले लगभग 5 लाख वार्ड सदस्य के खाते में नलजल योजना के निमार्ण के लिए दिया गया। लेकिन मुखिया और उप मुखिया सह वार्ड सदस्य के विवाद को लेकर वार्ड में योजना का काम शुरू ही नहीं हो सका। जिससे दोनों के आपसी लड़ाई में वार्ड के लोगों को शुद्व पेयजल नहीं मिल रहा है। 
बीडीओ ने बताया कि उप मुखिया के खिलाफ कारवाई के लिए लिखा गया है। जिला स्तर से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं उप मुखिया गिरजा देवी के भतीजा जीतेद्र कुमार ने बताया कि मुखिया के देवर मनोज वर्मा और पंचायसेवक फंसाने के नीयत से बिना अभिलेख तैयार किए ही खाते में राशि भेज दिया है। जो नियम के विरूद्व है। जिला पंचायती राज विभाग ने जिले के 14 प्रखंडों में 93 प्रतिशत नलजल का काम को पूरा करने का दावा कर रही है। जबकि जमीनी धरातल पर 80 से 85 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम