आरके सिन्हा के चाचा चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा के निधन से समर्थकों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

आरके सिन्हा के चाचा चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा के निधन से समर्थकों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा के चाचा चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा के शुक्रवार को हुए निधन के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दिवंगत चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा का 94 वर्ष के उम्र में ब्रेन हैम्बरेज के बाद निधन हो गया। आरा में पूर्व सांसद आरके […]
आरा। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा के चाचा चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा के शुक्रवार को हुए निधन के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दिवंगत चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा का 94 वर्ष के उम्र में ब्रेन हैम्बरेज के बाद निधन हो गया। आरा में पूर्व सांसद आरके सिन्हा के समर्थकों ने रविवार को एक शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि व्यक्त की। बता दें कि दिवंगत चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा पूर्व सांसद आरके सिन्हा के छोटे चाचा थे और उनके पिताजी से ग्यारह साल छोटे थे। पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया है कि फोन पर मैंने उनका हालचाल हालचाल लिया।अपनी अंतिम बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। इसके तुरंत बाद अचानक उनका ब्रेन हैम्ब्रेज हो गया। 
वे भारतीय रेल सेवा के कार्मिक ब्रांच के अधिकारी थे और उनकी अंतिम पोस्टिंग रेल सेवा चयन परिषद पटना के अध्यक्ष पद पर हुई थी। पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने उनके कुशल और मृदुभाषी व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को एक अभिभावक की क्षति बतायी है। आरा में आयोजित शोकसभा मे मंगलम पाण्डेय, प्रतीक विराट, पंकज श्रीवास्तव, मिथिलेश पासवान, रवि मोहन सिन्हा, राजधन यादव, मुक्तेश्वर उपाध्याय सहित कई लोग शामिल थे। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम