रखना हो परिवार को खुशहाल तो पहला बच्चा 20 की उम्र के बाद, बच्चों में जरूर रखें 3 साल का अंतराल
छपरा। जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हरेक व्यक्ति अपने परिवार की खुशहाली चाहता है। इसके लिए तो कुछ लोगों को अपने घर से दूर भी जाना पड़ता हैI परिवार के लिए जरुरी संसाधन जुटाने के लिए उन्हें अपने परिवार, पत्नी एवं बच्चों से दूर जाना पड़ता हैI लेकिन इस भाग-दौड़ में वे कुछ बुनियादी बातों पर चर्चा करना भूल जाते हैंI परिवार नियोजन उन्हीं बुनियादी बातों की कड़ी में शामिल हैI परिवार नियोजन सिर्फ साधनों के इस्तेमाल की बात नहीं है, बल्कि परिवार के सम्पूर्ण खुशहाली का संकेत भी है।
सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम परिवार कल्याण की बात को उजागर करता है। जिसमें माँ एवं बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना मुख्य रूप से शामिल हैI बच्चे के जन्म के बाद बच्चे की बेहतर परवरिश होनी भी जरुरी है। इसके लिए दो बच्चों में 3 साल का अंतराल जरुरी हो जाता हैI महिलाओं का शरीर 20 साल के पहले बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार नहीं हो पाता है। यदि 20 साल के पहले कोई महिला मांं बनती है तब मांं के साथ उनके बच्चे का स्वास्थ्य भी असुरक्षित हो जाता है। बाद में यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के कारणों में शामिल हो जाता है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments