
दंगा में आयी कमी तो बढ़ गए दुष्कर्म के मामले
पटना। बिहार में वर्ष 2019 में दुष्कर्म की कुल 730 घटनाएं सामने आईं हैं। वहीं, वर्ष 2018 में दुष्कर्म के कुल 651 मामले सामने आए थे। बिहार के अन्य जिलों के मुकाबले दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, शेखपुरा, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद और पटना में दुष्कर्म से जुड़ी घटनाएं अधिक हैं। ये आंकड़े राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के हैं। बिहार में वर्ष 2019 में हुई आपराधिक घटनाओं के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) की तर्ज पर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा तैयार क्राइम इन बिहार-2019 के ई-पब्लिकेशन का लोकार्पण मंगलवार को डीजीपी एसके सिंघल ने किया।
एससीआरबी की वेबासाइट पर उपलब्ध ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य के 15 जिलों में हत्या की घटनाएं अधिक होती हैं। बाकी के 25 जिलों के मुकाबले यहां मौत का खेल अधिक खेला जाता है। वर्ष 2019 में बिहार में हत्या की कुल 3138 घटनाएं सामने आईं हैं। हत्या की ज्यादा घटनाएं सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और पूर्णिया में हुईं हैं। ये ऐसे जिले हैं जहां अन्य जिलों के मुकाबले हत्या की वारदात अधिक हुई हैं। हत्या की अपराध दर (प्रति लाख की आबादी पर) 2.9 आंकी गई है।
दंगा घटा, तो चोरी-लूट बढ़ी
बिहार में वर्ष 2019 में दंगों के कुल 7262 मामले सामने आए थे। इससे पहले वर्ष 2018 में दंगा की कुल 10 हजार, 276 घटनाएं हुई थीं। दंगा के अधिकतर मामले सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा समेत कुल 18 जिलों में सामने आए हैं। चोरी, लूट, डकैती की वर्ष 2019 में हुई वारदातों के भी आंकड़े जारी किए गए हैं।
छह जिलों में एसिड अटैक की घटनाएं अधिक
एसिड अटैक की राज्य में जितनी भी घटनाएं दर्ज हुई हैं, उनमें सबसे ज्यादा घटनाएं पूर्वी चंपारण, मधुबनी, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर और कटिहार से सामने आई हैं। वहीं, अपहरण के ज्यादतर मामले सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, पटना, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, भागलपुर समेत 15 जिलों में हुई हैं। फिरौती के लिए अपहरण के मामले इनमें शामिल नहीं हैं।
दहेज हत्या में हुई मामूली वृद्धि
दहेज हत्या के मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2018 में जहां दहेज हत्या की कुल 1107 घटनाएं दर्ज हुईं थी, वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 1120 रही है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और पटना समेत कुल 17 जिले चिह्नित किए गए हैं, जहां दहेज के लिए हत्या की घटनाएं ज्यादा होती हैं।
राज्य में अपराध के कुल दर्ज मामले– 2,69,109
आईपीसी की धाराओं में दर्ज मामले- 1,97,935
अपराध के आंकड़े
अपराध वर्ष 2018 2019
हत्या 2934 3138
अपहरण 9935 10707
बलात्कार 651 730
दंगा 10276 7262
चोरी 30916 34971
लूट 1731 2398
डकैती 280 391
दहेज हत्या 1107 1120
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments