
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की वजह से गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती को बुधवार को जमानत दे दी। विशेष अदालत के इस निर्णय के बाद करीब तीन महीने बाद शोविक चक्रवर्ती तलोजा जेल से हिरा कर दिए जाएंगे। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल […]
मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की वजह से गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती को बुधवार को जमानत दे दी। विशेष अदालत के इस निर्णय के बाद करीब तीन महीने बाद शोविक चक्रवर्ती तलोजा जेल से हिरा कर दिए जाएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल का पता लगने के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित सुशांत के नौकरों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया को एक महीने बाद अक्टूबर में ही जमानत मिल गई थी। वकील सतीश मानेशिंदे ने शोविक की जमानत याचिका विशेष अदालत में सात नवम्बर को दाखिल की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को अदालत ने शोविक की जमानत मंजूर की। शोविक पर ड्रग्स लेने और सुशांत एवं अन्य के साथ ड्रग्स की लेन-देन करने का आरोप लगा है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments