जंगल में युवती की हत्या कर पेड़ से टांगी लाश

जंगल में युवती की हत्या कर पेड़ से टांगी लाश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
 नवादा । नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल से रविवार को युवती का शव बरामद किया गया है। पेड़ से लटकते हुए महिला का शव मिला है। मृतका कोडरमा (झारखंड) जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कानीक्योंद गांव निवासी नारायण सिंह उर्फ गोलकी सिंह की 25 वर्षीय पुत्री बबीता देवी बताई गई […]

 नवादा । नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड जंगल से रविवार को युवती का शव बरामद किया गया है। पेड़ से लटकते हुए महिला का शव मिला है। मृतका कोडरमा (झारखंड) जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कानीक्योंद गांव निवासी नारायण सिंह उर्फ गोलकी सिंह की 25 वर्षीय पुत्री बबीता देवी बताई गई है। घटना की सूचना पाकर रजौली और सतगावां थाना की पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है।

 बताया जाता है कि मृतका सवैयाटांड स्थित शारदा माइंस में काम करती थी। वहीं उसका रजौली थाना क्षेत्र के झलकडीहा गांव के रमजान से प्रेम सम्बंध हो गया। मृतका के परिवार वालों ने बताया कि दो दिन पहले रमजान घर से बबीता को बुलाकर ले गया था। लेकिन वह लौट कर घर नहीं आई। तब रमजान को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूलते हुए शव के बारे में जानकारी दी। उसने परिवार वालों को यह भी बताया कि इस घटना में दो लोग और शामिल हैं। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, यह अभी पता नहीं चल सका है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम