तमंचे के बल पर डांस करवाने के बाद डांसरों से रेप की कोशिश, उप प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार

तमंचे के बल पर डांस करवाने के बाद डांसरों से रेप की कोशिश, उप प्रमुख समेत पांच गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। पटना में तमंचे के बल पर बार- बालाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख समेत पांच युवकों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर ली है। पुलिस के अनुसार  बार बालाओं को डिस्को करवाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन, उन लोगों ने लड़कियों […]
पटना। पटना में तमंचे के बल पर बार- बालाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख समेत पांच युवकों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर ली है। पुलिस के अनुसार  बार बालाओं को डिस्को करवाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन, उन लोगों ने लड़कियों से डांस करवाने के बाद जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।  
यह मामला पटना जिले के गौरीचक का है।बताया जाता है कि जन्मदिन के मौके पर नृत्य का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बिहार व बंगाल की चार नर्तकियों को बुक करा कुछ युवक गौरीचक थाने के चकबिहारी गांव में ले आये थे। नर्तकियों के पहुंचने के बाद युवक सुनसान जगह पर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गये। सुनसान जगह पर ले जाने के बाद नर्तकियों को पिस्तौल के बल पर जबर्दस्ती डांस करने का दबाव दिया जाने लगा। नर्तकियों ने नृत्य करने से मना करने पर सभी युवक आक्रोशित हो गये। बताया जाता है कि इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उनके भय से नर्तकियों ने नृत्य करना शुरू कर दिया।
डांस के दौरान वहां पर उपस्थित सभी लोग जमकर शराब पीने लगे। इसके बाद डांस देख रहे युवक डांसरों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। डांसरों  के विरोध के बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। नर्तकियों के साथ युवकों द्वारा कुछ गलत किया जाता,इसके पहले गौरीचक पुलिस मौके पर पहुंच गयी।  पुलिस मौके पर पहुंची और खदेड़कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख सह थाना के चकबिहरी निवासी दिवंगत राम स्वारथ सिंह के पुत्र रजनीश कुमार भी शामिल है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम