
सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि अपराधियों ने घर मे सोई एक महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। यह घटना मलहनमा वार्ड नम्बर 13 की है जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सोई हुई महिला की हत्या कर दी। जिससे आसपास के […]
सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि अपराधियों ने घर मे सोई एक महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। यह घटना मलहनमा वार्ड नम्बर 13 की है जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सोई हुई महिला की हत्या कर दी। जिससे आसपास के इलाके में खौफ का आलम है।
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के नुनूलाल यादव के 15 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार ने बताया कि उसकी मां दुखनी देवी दरवाजे पर सोई थी और वे लोग घर में सोए हुए थे। सुबह छह बजे जब दरवाजे पर मां को जगाने गए तो देखे कि उसकी मां दरवाजे पर बने मचान पर मृत अवस्था में पड़ी है। अज्ञात अपराधियों ने उसकी मां की गला दबाकर औऱ चाक़ू घोप कर हत्या कर दी है।
आरोप यह लगाया कि उसका पड़ोसी से जमीनी विवाद भी चल रहा है। जिसमें उसके पिता को भी झूठा फंसाया गया।बताया कि केश की वजह से उसके पिता घर पर नहीं थे। इधर घटना को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें मृतिका महिला की रेकी करने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन ऑडियो किसकी है किसने वायरल किया है स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे टीम ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मलहनमा वार्ड नम्बर 13 में दरवाजे पर बने छौनी के नीचे मचान पर सोई नुनूलाल यादव की 55 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी की मौत हुई है। मृतिका के पेट पर जख्म के निशान हैं उसके घरवाले औऱ आसपास के लोग बता रहे हैं कि पेट पर हुए जख्म औऱ गला घोंटकर इसकी हत्या हुई है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। जब तक मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता है तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments