
पश्चिम चंपारण मे टेम्पो पलटने से महिला की मौत
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया। नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य मार्ग में शनिवार को पंडई चौक के समीप टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका भंटहवा पिपरा गांव निवासी मेहरुनेशा उर्फ फिरोजा खातून ( 40 ) थी। घटना के बाद टेम्पो चालक टेम्पो समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के […]
बेतिया। नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य मार्ग में शनिवार को पंडई चौक के समीप टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका भंटहवा पिपरा गांव निवासी मेहरुनेशा उर्फ फिरोजा खातून ( 40 ) थी। घटना के बाद टेम्पो चालक टेम्पो समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजना चाहा किन्तु मृतका के परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया। महिला अपने ससुराल से डी के शिकारपुर गांव अपने मायके जा रही थी। इसी क्रम में तेज गति होने के कारण टेम्पो पलट गयी। टेम्पो में दबकर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टेम्पो समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि जानकारों ने बताया है कि मृतका के परिजनों व टेम्पो चालक के बीच आपसी सहमति में इस विवाद को समाप्त कर दिया गया है। गंवई पंचायती के आधार पर टेम्पो चालक पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments