प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सहरसा आगमन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सहरसा आगमन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
सहरसा। आगामी 21 दिसम्बर को सहरसा में संभावित किसान सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के आगमन पर महिषी व सलखुआ में शनिवार को अलग अलग कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की। सम्मेलन में अधिकाधिक किसान व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने को लेकर महिषी दक्षिणी बीजेपी […]
सहरसा। आगामी 21 दिसम्बर को सहरसा में संभावित किसान सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के आगमन पर महिषी व सलखुआ में शनिवार को अलग अलग कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की।
सम्मेलन में अधिकाधिक किसान व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने को लेकर महिषी दक्षिणी बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।मध्य विद्यालय सतरवार में मंडल अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता व महामंत्री रीतेश ठाकुर के संचालन में संचालित बैठक को संबोधित करते संयोजक संजीव कुमार भगत व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण चौधरी ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्ष अपने अपने पंचायत से अधिकाधिक उपस्थिति के लिए जनसंपर्क करने की रणनीति बनायी। 
दूसरी तरफ सलखुआ मंडल भाजपा कार्य समिति की बैठक जैनेंद्र यादव की अध्यक्षता में की गई । संचालन महामंत्री प्रो.वेद प्रकाश ने किया। बैठक में चर्चा की गई की आगामी 21 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहरसा में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए सलखुआ प्रखंड क्षेत्र से पांच सौ किसानों के भाग लेने के लिए जन संपर्क करने का निर्णय लिया गया। 
बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार भगत सुदीप सिंह,मिथिलेश भगत,मो.एजाज आलम,संजय चौधरी,राजेन्द्र यादव,दिनेश साह, रंजीत साह,झालेन्द्र यादव,पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम