राजधानी पटना समेत राज्य के 26 जिले शीतलहर की चपेट में, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी पटना समेत राज्य के 26 जिले शीतलहर की चपेट में, ऑरेंज अलर्ट जारी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। राजधानी पटना सहित राज्य के 26 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसम्बर की सुबह साढ़े आठ बजे तक इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार […]

आरा। राजधानी पटना सहित राज्य के 26 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 21 दिसम्बर की सुबह साढ़े आठ बजे तक इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली है।

आज सुबह पटना का न्यूनतम तापमान इस साल के न्यूनतम स्तर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गया राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां 3.6 पर न्यूनतम पारा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में लगभग दो डिग्री की गिरावट गया में दर्ज की गई, जबकि पटना का तापमान ढाई डिग्री निचे गिरा है।  

उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवा की वजह से राज्य में तीसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हवा में चुभन की वजह से लोग घरों में बिना हीटर या अंगीठी के असहज महसूस कर रहे हैं। हालांकि दिन मे धूप निकलने से थोड़ी राहत है लेकिन शाम ढलते ही लोग रजाई में दुबक जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि इस महीने के अंत तक पारा और नीचे आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसम्बर में इससे भी अधिक ठंड थी। तब 28 दिसम्बर को पटना का पारा 4.8 डिग्री पर पहुंच गया था।

उल्लेखनीय है कि ऑरेंज अलर्ट रेड अलर्ट से पहले की स्थिति है। यह मौसम में आए बदलाव पर सर्तकता के लिए जारी किया जाता है। जब ठंड या गर्मी खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रही होती है तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। खतरनाक स्थिति पर पहुंचने के बाद रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम