भोज का निमंत्रण नहीं देने पर ईंट-पत्थर से मार-मारकर कर दी हत्या

भोज का निमंत्रण नहीं देने पर ईंट-पत्थर से मार-मारकर कर दी हत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में अपने लड़के के शादी के अवसर पर आयोजित भोज का निमंत्रण पड़ोसी को नहीं देना एक पिता को मंहगा पड़ गया और आक्रोशित पड़ोसी ने रविवार की रात ईंट-पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। सोमवार को जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां से अर्थी निकाली गई। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के […]
बेगूसराय। बेगूसराय में अपने लड़के के शादी के अवसर पर आयोजित भोज का निमंत्रण पड़ोसी को नहीं देना एक पिता को मंहगा पड़ गया और आक्रोशित पड़ोसी ने रविवार की रात ईंट-पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। सोमवार को जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां से अर्थी निकाली गई। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर वार्ड नंबर-सात की है। मृतक स्थानीय निवासी शिवकुमार महतो है। पड़ोसी द्वारा मारपीट करने के दौरान बचाने गई पुत्री प्रमिला देवी को भी पीटा गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को मृतक के पुत्र विजय कुमार की शादी होने वाली थी। रविवार की रात शादी से पूर्व की रस्म की जा रही थी, इसी दौरान आपसी रंजिश एवं भोज के लिए निमंत्रण नहीं मिलने से आक्रोशित गोतिया के विवाद हो गया। जिसमें पड़ोसी ने ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रामनंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
पड़ा रह गया भोज, नहीं हो सका मटकोर-
घर में शादी के लेकर काफी चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल था। लोग भोज की तैयारी में जुटे थे, चुल्हा पर खाना तैयार हो रहा था। घर एवं पड़ोस की महिलाओं सहित न्योता पुरने आई महिलाएं मटकोर की तैयारी में जूटी थी, तभी उक्त घटना से खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया, चारों ओर चीख-पुकार मच गई। मृतक के पुत्र विजय कुमार महतो की बारात टारा बरियारपुर जाने वाली थी। घटना के सूचना मिलते ही टारा बरियारपुर में भी चल रही शादी की तैयारी पर ब्रेक लग गया तथा लोग खांजहांपुर घटना की जानकारी लेने के लिए पहुंचने लगे। पुत्र की बारात निकलने से पूर्व पिता की अर्थी निकल गई।
पुत्री की शादी के समय घर में लगा दिया था आग-
मृतक के पुत्र सुरेश महतों ने बताया कि दस साल पूर्व बहन की शादी समारोह के दौरान भी आरोपियों ने घर में आग लगा दी थी। जिसके कारण दोनों फरीक के दरम्यान पूर्व से रंजिश कायम थी। इधर दोनों फरीक के बीच मेल मिलाप हो गया था, लेकिन आरोपियों के मन में अब भी बदले की भावना कायम थी। जिसके कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया तथा ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के घर मकान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम