
25 दिसंबर को पूरे बिहार में मोदी का कार्यक्रम : डॉ. संजय जायसवाल
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 25 दिसम्बर (सुशासन दिवस) यानी भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा की ओर से प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा। साथ ही सभी 534 प्रखंडों में सुशासन दिवस के मौके पर किसान चौपाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा तीन कृषि कानूनों के समर्थन में अब तक 93 विधानसभाओं में किसान चौपाल कर चुकी है और बिहार के किसानों ने इस सुधारों के प्रति अभूतपूर्व समर्थन दिखाया है। विभिन्न सम्मेलनों को मिलाकर करीब 2.5 लाख किसान समर्थन में आए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजद के नरकटियागंज विधायक पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, राजद विधायक ने आपराधिक रिकॉर्ड छुपाया है। गलत चुनावी हलफनामे के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी जायेगी। राजद का चाल, चरित्र कभी नहीं छिप सकता, भले कितना ही कोशिश कर लें। डॉ. जायसवाल ने कहा इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है। चुनाव में आपराधिक जानकारी छिपाकर उन्होंने कोर्ट का भी अवमानना किया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments