कमरे से मिली विवाहिता की लाश

कमरे से मिली विवाहिता की लाश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
 बिहारशरीफ। बिंद थाना क्षेत्र के लालू बिगहा गांव में मंगलवार को ससुराल में विवाहिता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर काला निशान है जिससे ग्रामीण गला घोंटकर हत्या किये जाने का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। […]

 बिहारशरीफ। बिंद थाना क्षेत्र के लालू बिगहा गांव में मंगलवार को ससुराल में विवाहिता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर काला निशान है जिससे ग्रामीण गला घोंटकर हत्या किये जाने का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतका का नाम रिंकी देवी है। वह युगल बिंद की पत्नी थी।विवाहिता दो दिन पहले ननद के साथ पूजा करने ससुराल आई थी। घटना के बाद से ननद फरार बताई जा रही है। बिंद थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मायके के परिजन को दे दी गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

YouTube Channel

मौसम