
अहमदाबाद। गुजरात के दाहोद में एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नक्सल गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए गुजरात एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दाहोद में डेरा डाल दिया है। गुजरात एटीएस ने 25 जुलाई को बिलोसा बबीता कश्यप को झारखंड से गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच चल […]
अहमदाबाद। गुजरात के दाहोद में एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नक्सल गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए गुजरात एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दाहोद में डेरा डाल दिया है। गुजरात एटीएस ने 25 जुलाई को बिलोसा बबीता कश्यप को झारखंड से गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस ने बबीता कश्यप के अलावा उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया था।
गुजरात एटीएस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने संकेत दिया है कि नक्सली गतिविधियों में शामिल बबीता दाहोद में 3 महीने तक रुकी थी। इस के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। यही वजह है कि गुजरात एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीम दाहोद पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बिलोसा बबीता कश्यप के संपर्क में कौन था? इसकी जांच भी हो रही है। बिलोसा बबीता कश्यप जनजातियों के हक के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने आदिवासी कानूनों को निरस्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments