
रोहित हत्याकांड में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
किशनगंज। किशनगंज में चर्चित ई-रिक्शाचालक रोहित राय की हत्या के दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मौजाबाड़ी मस्तान चौक निवासी ई-रिक्शा चालक चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नामजद अभियुक्त चंदन […]
किशनगंज। किशनगंज में चर्चित ई-रिक्शाचालक रोहित राय की हत्या के दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मौजाबाड़ी मस्तान चौक निवासी ई-रिक्शा चालक चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नामजद अभियुक्त चंदन को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही एसडीपीओ जावेद अनवर ने नामजद अभियुक्त बनाया था और घटना के बाद से ही वह पुलिस की नजरों से बच रहा था। पुलिस उसकी तालाश में थी। शीघ्र ही हत्या मामले में पुलिस खुलासा कर देगी कि हत्या के पीछे अपराधी की मंशा क्या थी।
उल्लेखनीय है कि सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी ई-रिक्शा चालक रोहित राय की लाश सदर थाना क्षेत्र में पुराना खगड़ा किशनगंज-बाहदुरगंज के मार्ग में कदम रसूल के पास सड़क किनारे शुक्रवार को मिली थी। घटनास्थल पर एसडीपीओ जावेद के पहुंचने के बाद मामले में अनुसंधान जारी था। इधर परिजनों के मुताबिक मृत रोहित की कुछ दिन पहले ही अपने समाज की एक लड़की से शादी हुई थी और छह बाद महीने ही एक बेटा हुआ। गुरुवार की रात को अपने नए ई-रिक्शा लेकर भाड़ा कमाने वह निकला था और शुक्रवार को सुबह घटनास्थल से उसका शव मिला था।शहर में रोहित को इंसाफ दिलाने के लिए शहर के लोगों ने शनिवार की शाम से आन्दोलन भी तेज कर दिया था। इधर सदर पुलिस प्रशासन की तत्परता से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments