नगर निकाय बनाये जाने पर जिले में हर्ष

नगर निकाय बनाये जाने पर जिले में हर्ष

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
समस्तीपुर। प्रांतीय मंत्रिमंडल के गठन के पश्चात जिले विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि हो इसे ध्यान में रखकर समस्तीपुर को नगर निगम का दर्जा दीया जाना ऐतिहासिक निर्णय कहा जा रहा है। समस्तीपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत व्यापारिक समूह ने जहां इसका स्वागत किया है, वही निगम क्षेत्र में आने वाले पंचायतों के भावी जनप्रतिनिधियों को […]
समस्तीपुर। प्रांतीय मंत्रिमंडल के गठन के पश्चात जिले विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि हो इसे ध्यान में रखकर समस्तीपुर को नगर निगम का दर्जा दीया जाना ऐतिहासिक निर्णय कहा जा रहा है।
समस्तीपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स समेत व्यापारिक समूह ने जहां इसका स्वागत किया है, वही निगम क्षेत्र में आने वाले पंचायतों के भावी जनप्रतिनिधियों को धक्का लगा है। किसी को भी ऐसी आशा नहीं थी की प्रांतीय सरकार इतनी जल्दी कार्रवाई करेगी, दूसरी ओर रोसडा नगर पंचायत को उत्क्रमित कर नगर परिषद का दर्जा दे दिया गया है। 
चुनाव में भाजपा का यह वादा था कि रोसरा नगर परिषद बनेगा दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय नगर पंचायत से उत्क्रमित कर नगर परिषद बनाई गई है, वही पटोरी अनुमंडल मुख्यालय को भी नगर परिषद का दर्जा दिया गया है। विगत 1980 से ताजपुर को नगर पंचायत के लिए  आंदोलनरत पत्रकार त्रिलोक नाथ उपाध्याय अधिवक्ता राकेश कुमार  कर्मशील ने नगर परिषद के  गठन किए जाने को पर प्रसन्नता व्यक्त की है और राजग सरकार को बधाई दी है।
इस प्रकार 3 नगर पंचायत भी जिले में बनाए गए हैं जिसमें मुसरीघरारी सरायरंजन एवं सिंधिया भी शामिल है सरकार के राजस्व में वृद्धि के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा ऐसा माना जा रहा है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम