मुखिया ने गरीबों-असहायों व विकलांगों के बीच कंबल का किया वितरण

मुखिया ने गरीबों-असहायों व विकलांगों के बीच कंबल का किया वितरण

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। अनुमंडल में पंडारक प्रखण्ड के कोन्दी पंचायत  के मुखिया मनोज राम अपने पंचायत के अलाबे अनुमंडल में यत्र-तत्र घूम-घूम कर आठवें दिन भी असहायों, गरीबों और विकलांगों के बींच करीब चार हजार कंबल का वितरण कर प्रदेश भर में एक मिसाल कायम किया है। इस ठंड के मौसम में असहायों, गरीबों एवं विकलांगों के […]
पटना। अनुमंडल में पंडारक प्रखण्ड के कोन्दी पंचायत  के मुखिया मनोज राम अपने पंचायत के अलाबे अनुमंडल में यत्र-तत्र घूम-घूम कर आठवें दिन भी असहायों, गरीबों और विकलांगों के बींच करीब चार हजार कंबल का वितरण कर प्रदेश भर में एक मिसाल कायम किया है।
इस ठंड के मौसम में असहायों, गरीबों एवं विकलांगों के मसीहा के रूप में चर्चित हुये मुखिया मनोज राम ने बताया कि मेरा उद्देश्य लाचार, गरीब,विकलांगों की सेवा एवं अपने पंचायत का विकास करना है। पहले चरण में मुखिया मनोज राम ने अपने पंचायत के तमाम जरूरतमंदों को कंबल की जरूरत से निजात दिलाया फिर बाढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में जहां उनका एक निजी मकान बना हुआ है,नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के बींच भी धड़ल्ले से कंबल का वितरण किया।
मुखिया राम ने कहा कि गरीब सिर्फ गांव में ही नहीं बल्कि शहर में भी रहते हैं। पंचायत में कंबल वितरण की खबर जैसे ही नगर परिषद के लोगों में को मिली तो शहर के जरूरतमंद लोगों ने भी उनसे आग्रह किया कि इस भीषण ठंड में हम लोगों को भी कुछ मदद कीजिये और शहर के लोगों के आग्रह पर मुखिया श्रीराम ने अपनी दरियादिली दिखाते हुये हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर दिया।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम