12 दिसम्बर से आरंभ हो रही बीआरएबीयू टीडीसी-II परीक्षा

12 दिसम्बर से आरंभ हो रही बीआरएबीयू टीडीसी-II परीक्षा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर के अंतर्गत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में सत्र 2018-21 के अध्ययनरत विद्यार्थियों की त्रिवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम खंड-II की परीक्षा मंगलवार 12 जनवरी से प्रारंभ होकर 30 जनवरी तक चलेगी। सभी विषयों में ऑनर्स पत्रों की परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगी। सामान्य पाठ्यक्रम एवं अनुषंगी पत्रों की […]
मोतिहारी। बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर के अंतर्गत कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में सत्र 2018-21 के अध्ययनरत विद्यार्थियों की त्रिवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम खंड-II की परीक्षा मंगलवार 12 जनवरी से प्रारंभ होकर 30 जनवरी तक चलेगी। सभी विषयों में ऑनर्स पत्रों की परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी तक चलेगी। सामान्य पाठ्यक्रम एवं अनुषंगी पत्रों की परीक्षाएं 21 जनवरी को प्रारंभ होकर 28 जनवरी को समाप्त होगी। 29 जनवरी को प्रथम पाली में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं सामान्य पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए एमआइएल (एन एच) पत्र की परीक्षा होगी। इसी दिन द्वितीय पाली में विज्ञान/ वाणिज्य संकाय एवं सामान्य पाठ्यक्रम के परीक्षार्थियों के लिए एमआइएल पत्र की परीक्षा होगी। 30 जनवरी को प्रथम पाली में कला संकाय के ग्रुप ए, बी व सी के एमआईएल हिंदी तथा द्वितीय पाली में कला संकाय के ग्रुप डी, ई व एफ के एमआईएल हिंदी पत्र की परीक्षा होगी।
बीआरएबीयू द्वारा निर्गत पत्रानुसार तिरहुत प्रमंडल के विभिन्न जिलों में कुल 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में कुल 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं- मुंशी सिंह महाविद्यालय, श्री नारायण सिंह महाविद्यालय, डॉ. श्री कृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय, लक्ष्मी नारायण दूबे महाविद्यालय एवं पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय। इन केंद्रों पर आवंटित कुल 16 महाविद्यालयों की सूची इस प्रकार है-
1. एमएस कॉलेज मोतिहारी- पीयूपी कॉलेज, एसएनएस कॉलेज, एलडीएसएन कॉलेज मधुबन एवं सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वी चंपारण के सभी कॉलेज।
2. एलएनडी कॉलेज मोतिहारी- एमएस कॉलेज, केसीटीसी कॉलेज रक्सौल, एसके यादव कॉलेज केसरिया एवं निर्मला देवी अजय मस्कारा डिग्री इवनिंग वीमेंस कॉलेज रक्सौल।
3. एसएनएस कॉलेज मोतिहारी- डॉ .एसकेएस वीमेंस कॉलेज, एमयूएम कॉलेज ढाका, आरएमईडी कॉलेज हरसिद्धि एवं मोतिहारी डिग्री इवनिंग कॉलेज, मोतिहारी।
4. डॉ.एसकेएस वीमेंस कॉलेज मोतिहारी- एलएनडी कॉलेज मोतिहारी एवं राजा राम साह कॉलेज रक्सौल। 
5. पीयूपी कॉलेज मोतिहारी- एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज एवं जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन।
एलएनडी कॉलेज प्राचार्य-सह-केंद्राधीक्षक प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार के अनुसार इस कॉलेज में केसीटीसी कॉलेज रक्सौल, एसके यादव कॉलेज केसरिया, एमएस कॉलेज मोतिहारी एवं निर्मला देवी अजय मस्कारा डिग्री इवनिंग वीमेंस कॉलेज रक्सौल कुल चार महाविद्यालयों का केंद्र आवंटित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 29 दिसंबर को निर्गत परीक्षा कार्यक्रम एवं प्रवेश पत्रों पर अंकित परीक्षा कार्यक्रमों में भिन्नता की स्थिति में परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही अंकित परीक्षा केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थियों को नियत समय से आधा घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना है। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे उपरांत उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना वर्जित है। पाए जाने की स्थिति में मोबाइल जब्त करते हुए परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया जाएगा।
बी आर ए बी यू मुजफ्फरपुर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रमों का विश्लेषण करते हुए एलएनडी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार राकेश रंजन ने बताया कि 29 दिसंबर को विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में 16 जनवरी की दोनों पालियों में विसंगति है। यहां दोनों पालियों में पत्र-III की जगह पत्र-IV का होना अपेक्षित है। परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र यथा आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/चालक अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक) परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक एवं कक्ष निरीक्षकों के निर्देशों का सर्वथा अनुपालन करना होगा। परीक्षार्थियों को उत्तर लिखना प्रारंभ करने से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका के आवरण पृष्ठ पर अपना केंद्र, अनुक्रमांक और पंजीयन संख्या लिखना अनिवार्य है परंतु अपना नाम कदापि नहीं लिखना है। जिस उत्तर पुस्तिका पर केंद्र, अनुक्रमांक और पंजीयन संख्या स्पष्ट रूप से पठनीय नहीं  होगी, उसकी जांच नहीं की जाएगी।
कोविड-19 संक्रमण तथा विद्यार्थियों की अधिकता के कारण कुल 27 विषयों को ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ ‘डी’ ‘ई’ व ‘एफ’ छ: ग्रुपों में विभाजित किया गया है।
ग्रुप ‘ए’- राजनीति विज्ञान, संस्कृत, संगीत, मैथिली एवं उर्दू (कुल 5 विषय)
ग्रुप ‘बी’- रसायन विज्ञान, वाणिज्य तथा प्राकृत एवं जैन (कुल 3 विषय) 
ग्रुप ‘सी’-  इतिहास, इलेक्ट्रॉनिक्स, भोजपुरी, बांग्ला, दर्शनशास्त्र तथा श्रम एवं समाज कल्याण (कुल 6 विषय)   
ग्रुप ‘डी’- भूगोल, फारसी, भौतिकी एवं  गृह विज्ञान (कुल 4 विषय)
ग्रुप ‘ई’- हिंदी, जंतु शास्त्र , अर्थशास्त्र, गणित एवं अंग्रेजी (कुल 5 विषय)
ग्रुप ‘एफ’- समाजशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान तथा  प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति (कुल 4 विषय)
यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय प्रातःकाल 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 12:45 से 4:00 बजे तक है। प्रतिष्ठा पत्रों की परीक्षा में प्रत्येक पत्रों के लिए कुल समयावधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित हैं। प्रतिष्ठा पत्रों के लिए ग्रुप ए, सी व ई की परीक्षा प्रथम पाली में तथा ग्रुप बी, डी व एफ की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी।
    ग्रुप               पाली          समय
ए, सी एवं ई-      प्रथम   – 08:45-12:00
बी, डी एवं एफ-  द्वितीय – 12:45-04:00
अनिवार्य एमआईएल पत्र की परीक्षा में कुल समयावधि 1 घंटा 45 मिनट निर्धारित की गई है।
     तिथि          विषय         पाली         समय
29 जनवरी   एम आई एल – प्रथम  – 09:15-11:00
30 जनवरी   एम आई एल – द्वितीय- 12:30-02:15
प्रथम पाली में ग्रुप ए, सी एवं ई के ऑनर्स परीक्षा कार्यक्रम
                     
 ग्रुप    पत्र       तिथि         पत्र         तिथि
  ए      III   12 जनवरी     IV     16 जनवरी
  सी    III   13 जनवरी     IV     18 जनवरी 
   ई     III   15 जनवरी     IV     19 जनवरी
द्वितीय पाली में ग्रुप बी, डी एवं एफ के ऑनर्स परीक्षा कार्यक्रम
  ग्रुप   पत्र      तिथि         पत्र        तिथि
  बी     III   12 जनवरी    IV     16 जनवरी 
  डी     III   13 जनवरी    IV     18 जनवरी 
 एफ    III   15 जनवरी    IV     19 जनवरी    
प्रथम पाली में सामान्य पाठ्यक्रम एवं सब्सिडियरी (अनुषंगी) पत्रों के परीक्षा कार्यक्रम
    तिथि         विषय एवं पत्र
21 जनवरी    दर्शनशास्त्र , वनस्पति शास्त्र व एम बी
22 जनवरी    अर्थशास्त्र व इलेक्ट्रॉनिक्स
23 जनवरी    समाजशास्त्र व रसायन शास्त्र
25 जनवरी    प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
27 जनवरी    श्रम एवं समाज कल्याण व शारीरिक शिक्षा
28 जनवरी    गणित व भाषा एवं साहित्य
द्वितीय पाली में सामान्य पाठ्यक्रम एवं सब्सिडियरी (अनुषंगी) पत्रों के परीक्षा कार्यक्रम
तिथि             विषय एवं पत्र
21 जनवरी    गृह विज्ञान व जंतु विज्ञान 
22 जनवरी    संगीत, भौतिकी व प्राकृत एवं जैन 
23 जनवरी    मनोविज्ञान
25 जनवरी    इतिहास
27 जनवरी    राजनीति विज्ञान
28 जनवरी    भूगोल           
         
परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम व तिथि की जानकारी हेतु स्टेपवाइज ट्रिक:-
स्टेप 1- सर्वप्रथम अपने विषय व ग्रुप का अवलोकन किया जाय। 
स्टेप 2-तत्पश्चात पाली व समय का अवलोकन किया जाय स्टेप 3- तत्पश्चात तृतीय पत्र व चौथे पत्र की परीक्षा तिथि का अवलोकन किया जाय।
स्टेप 4- तत्पश्चात लिए गए सब्सिडियरी पत्र की परीक्षा तिथि का अवलोकन किया जाय।
स्टेप 5-तत्पश्चात लिए गए एम आई एल पत्र की परीक्षा तिथि का अवलोकन किया जाय।
स्टेप 6- तत्पश्चात प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर ससमय पहुंचकर सीट प्लान के अनुसार संबंधित कक्ष में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

YouTube Channel

मौसम