
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के स्वस्थ होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाई खुशी
भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्यशी अर्जित शाश्वत चौबे ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार अश्विनी कुमार चौबे कोरोना के जंग को जीत कर पूर्णत: स्वस्थ हो चुके हैं। चारों तरफ खुशी एवं प्रसन्नता का मौहोल है। इसी उपलक्ष पर आज तिलकामांझी चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर लड्डू वितरण किया गया एवं जरलाही स्थित हनुमान मंदिर एवं काली मंदिर में पूजा पाठ कर लड्डू वितरण का कार्यक्रम सेवा वस्ती में रखी गयी थी। जब अश्विनी कुमार चौबे विधायक थे, तो उन्होंने जरलाही बस्ती को गोद लिया था। एक परिवार के सदस्य के तरह ही श्री चौबे को जरलाही के लोगों ने प्यार दिया है। चौबे भी इस बस्ती के लोगों के सुख दुख में एक परिवार की तरह हमेशा खड़े रहे हैं। इस मौके पर शशि मोदी, रूबी दास, देवव्रत घोष, बबलू यादव, संजय हरि, मनोज हरि, गोलन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, मुन्ना सिंह, चंदन पांडेय, सुधीर भगत,संजय भट्ट, कन्हैया सहाय, इंदुभूषण झा, सुधीर चौधरी, सुरेंद्र पाठक, पम्मी, रीता गुप्ता, अभिषेक पिंटु, चंदन ठाकुर, अनुजा झा, सोमनाथ शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments