दहेज के लिए मां बेटे की जलाकर हत्या प्राथमिकी दर्ज

दहेज के लिए मां बेटे की जलाकर हत्या प्राथमिकी दर्ज

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
छपरा। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव में दहेज के लिए एक महिला को उसके बच्चे के साथ जलाकर मार देने के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और इसकी जांच कर रही […]
छपरा। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव में दहेज के लिए एक महिला को उसके बच्चे के साथ जलाकर मार देने के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और इसकी जांच कर रही है। बताया जाता है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी पिंकी देवी की शादी गरखा थाना क्षेत्र के उत्तर कदना गांव निवासी सूरज महतो के साथ 2 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने के कारण सोमवार व मंगलवार की मध्य रात में जलाकर मां बेटे की हत्या कर दी गयी। मृतकों में सूरज महतो की पत्नी पिंकी देवी 24 वर्ष तथा 19 माह के पुत्र शुभम शामिल है।
इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर लड़का थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें आरोप है कि दहेज के लिए उनकी पुत्री पिंकी तथा नाती शुभम को जिंदा जला दिया गया। इस मामले में गङखा थानाध्यक्ष अमृतेष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिंकी देवी के पति वर्तमान समय में घर पर नहीं रहता है। वह दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घर पर केवल महिला के सास- ससुर रहते हैं । यह मामला आत्महत्या का है? या हत्या का? जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम