बेतिया मे नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर चाकू से किया वार

बेतिया मे नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर चाकू से किया वार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया। बेतिया शहर के एक मोहल्ले से दस वर्षीय लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। दुष्कर्म में असफल होने पर दरिंदों ने चाकू से लड़की का  गला रेत कर उसे  झिलिया इलाका में फेंक दिया। किसी तरह पीड़िता मोहल्ले में पहुंची और लोगों से आपबीती बताई। पीड़िता को इलाज के लिए […]

बेतिया। बेतिया शहर के एक मोहल्ले से दस वर्षीय लड़की को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। दुष्कर्म में असफल होने पर दरिंदों ने चाकू से लड़की का  गला रेत कर उसे  झिलिया इलाका में फेंक दिया। किसी तरह पीड़िता मोहल्ले में पहुंची और लोगों से आपबीती बताई। पीड़िता को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले पर गहरा जख्म है। मामले में पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने  रविवार को  बताया कि जख्मी लड़की का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी पुत्री दवा खरीदने घर से निकली थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी नहीं लौटी तो खोज  शुरू की गई। इसी बीच मोहल्ले के वार्ड पार्षद ने पुत्री के गला पर चाकू से प्रहार होने की सूचना दी। जबकि पीड़िता ने बताया कि दवा खरीद कर लौटते समय वह एक ठेला दुकानदार से भांजा खरीद रही थी। इसी बीच राजदेव कुमार अपने दोस्त के साथ आया और उसे पकड़ लिया। मुंह में रुमाल ठूस और आंख बांध दोनों एक अनजान जगह पर ले गए। उसकी पिटाई करने लगे। कपड़े खोल गलत काम करने का प्रयास करने लगे। बाद में चाकू से गला पर मार जख्मी कर दिए और गड्ढेनुमा जगह पर फेंक दिए। कुछ देर के बाद किसी तरह वह मोहल्ले में पहुंची और लोगों से आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता जिम संचालक है। राजदेव प्रतिदिन जिम करने आता था। जबकि दूसरे युवक को वह नहीं पहचानती है। राजदेव छावनी मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस उसको भी हिरासत में ली है।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम