घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। सोमवार की दोपहर को बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी।  घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा पंचायत के भर्रा गांव की है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर शर्मा की पत्नी […]
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। सोमवार की दोपहर को बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। 
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा पंचायत के भर्रा गांव की है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर शर्मा की पत्नी विन्दा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में एक लड़का उक्त महिला को लेकर आया और इलाज के लिए भर्ती कराकर अस्पताल से फरार हो गया है।
घायल महिला की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। कोई परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर में गोली की आवाज सुनी थी, लेकिन उस ओर किसी का ध्यान नहीं गया, बाद में जानकारी मिला हैै कि घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया गया, उक्त महिला के परिजन परदेश में रहते हैं।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम