बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े नगर पार्षद को मारी गोली

बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े नगर पार्षद को मारी गोली

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में अपराधियोंं का कहर लगातार जारी है। बुधवार को बेखौफ अपराधियों (fearless criminals) ने दिनदहाड़े (In broad daylight) एक नगर पार्षद (city ​​councilor) को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय के लोहिया ओपी क्षेत्र स्थित आनंदपुर ठाकुरबाड़ी के समीप की है। घायल परमानंद सिंंह बेगूसराय नगर निगम (municipal Corporation) वार्ड […]
बेगूसराय। बेगूसराय में अपराधियोंं का कहर लगातार जारी है। बुधवार को बेखौफ अपराधियों (fearless criminals) ने दिनदहाड़े (In broad daylight) एक नगर पार्षद (city ​​councilor) को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय के लोहिया ओपी क्षेत्र स्थित आनंदपुर ठाकुरबाड़ी के समीप की है। घायल परमानंद सिंंह बेगूसराय नगर निगम (municipal Corporation) वार्ड नंबर-26 के पार्षद हैं।
गंभीर रूप सेेे घायल परमानंद सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परमानंद सिंह घर के पास खड़े थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल (Injured) कर दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।
आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनोंं ने बताया कि करीब छह माह पहले आपसी जमीन विवाद में अपराधियों ने परमानंद सिंह के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। लोहिया नगर ओपी प्रभारी अंबिका प्रसाद ने भी बताया कि छह महीना पहले विवाद में इसके पुत्र को गोली मार दिया गया था। इसी का विवाद चल रहा था, उसी विवाद में अपराधियों ने परमानंद सिंह को गोली मारी है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, अपराधियों को गिरफ्तारी (Arrest) के लिए छापेमारी (Raid) लगातार की जा रही है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम