
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चल रहा है भाजपा: उपमुख्यमंत्री
सहरसा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह (BJP District President Diwakar Singh) की अध्यक्षता में शनिवार को डिजिटल माध्यमों के जरिए सुबह शनिवार को जिला ई-चिंतन सत्र मधेपुरा, सुपौल, सहरसा के कार्यकर्ताओं का आयोजन किया गया।
इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं विचार पर मुख्य वक्ता उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Dupty CM Tarkishor Prasad) ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन में प्रशिक्षण देते हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukharji) के विचार पर आज भाजपा चल रही है। उनके अधूरे सपनों को केंद्र की मोदी सरकार पूरा कर रही है।
कश्मीर में दो निशान दो प्रधान दो विधान के खिलाफ लड़ाई में बलिदान देकर कश्मीर को बचा लिया था। लेकिन धारा 370 एवं 35 ए को समाप्त कर मोदी सरकार ऐतिहासिक काम के साथ ही आजादी के बाद जो कश्मीर का परिसीमन बांकी था, वह पूरा होने जा रहा है। अनुसूचित जाति के लिए कोई भी विधान सभा सीट आरक्षित नहीं था। जिस कारण अनुसूचित जाति जन जाति के लोग कश्मीर में अधिकार से वंचित थे। उसे सात सीट का आरक्षण मोदी सरकार में मिलने जा रही है। जिसके लिए भारत के किसी भी राजनीतिक पार्टियों ने आवाज नहीं उठाई। जो अब पूरा होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए गए रास्ते पर चल कर ही राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढा सकते हैं। जिला अध्यक्ष आज के इस चिंतन प्रशिक्षण का होस्ट किया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments