जन- वितरण प्रणाली दुकानों के जांच को लेकर एसडीओ ने की जांच टीम गठित

जन- वितरण प्रणाली दुकानों के जांच को लेकर एसडीओ ने की जांच टीम गठित

बॉर्डर न्यूज़ मिरर के पत्रकार से भी लिखित में किया जाँच में सहयोग की अपील

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आदेश में कहा गया कि जांच टीम में शामिल जांच पदाधिकारी आवंटित पंचायतो में पहुँच जांच कर उसी दिन 5 बजे तक जांच रिपोर्ट पकड़ीदयाल एसडीओ को सौपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर गडबड़ी करने वाले जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर करवाई होगी।

पताही। पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी ने एक पत्र जारी कर क्षेत्र में जन- वितरण प्रणाली की दुकानों के गहन जाँच करने हेतु एक टीम का गठन किया है। आदेश के बाद दुकानदारों में हडकंप मच गया है। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रविन्द्र ने बॉर्डर न्यूज़ मिरर में छपी खबरों के बाद यह निर्णय लिया। खबर में इन दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने की बात कही गयी थी, वही कुछ पीडीएस डीलर की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया गया था। आदेश में पताही प्रखंड के तक़रीबन सभी दुकानदारों की गहन जाँच का आदेश है। आदेश में कहा गया कि जांच टीम में शामिल जांच पदाधिकारी आवंटित पंचायतो में पहुँच जांच कर उसी दिन 5 बजे तक जांच रिपोर्ट पकड़ीदयाल एसडीओ को सौपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर गडबड़ी करने वाले जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर करवाई होगी।

WhatsApp Image 2022-02-13 at 21.29

 सनद रहे कि पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने पत्रांक- 208,  11 फरवरी 2022 के द्वारा पत्र जारी कर पताही के 15 पंचायतो में जन- वितरण प्रणाली के सभी दुकानों पर जांच को लेकर आठ पदाधिकारियो को जांच टीम में शामिल कर जांच का जिम्मा दिया है। गठित जाँच टीम संबंधित पत्र की कॉपी बीएनएम के पत्रकार को भी दी गयी एवं साक्ष्यों से सहयोग की अपील की गयी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित पंचायत में जन- वितरण प्रणाली दुकानों में निरीक्षण के क्रम में खाद्यान्न की मात्रा का भौतिक सत्यापन, खाद्यान्न स-समय सही दर पर एवं माप के साथ वितरण, खाद्यान्न का रख-रखाव, भण्डारण जन- वितरण प्रणाली दुकानदार के पास आटा चक्की की दुकान, सरकारी नौकरी जैसे बिन्दुओं पर गहनता से जांच करेंगे। गठित जांच टीम बोकानेकला एवं परसौनी कपूर पंचायत में नन्दन कुमार आपूर्ति पदाधिकारी पकड़ीदयाल, पताही पूर्वी एवं पताही पश्चमी पंचायत में धर्मेश कुमार ठाकुर आपूर्ति पदाधिकारी मधुबन, बलुआ जुल्फेकरवाद एवं सरैयागोपाल पंचायत ऋतु रंजन कुमार बीडीओ पताही, बखरी एवं बेतौना पंचायत में सौरव कुमार सीओ पताही, पदुमकेर एवं जिहुली पंचायत में जितेंद्र कुमार सिंह बीडीओ तेतरिया, बेलाहीराम एवं गोनाही पंचायत में अरुण कुमार श्रीवास्तव सीओ तेतरिया, नोनफरवा एवं बड़ाशंकर पंचायत में वीणा मिश्रा बीडीओ फेनहारा, देवापुर पंचायत मे विजेंदर कुमार सिंह सीओ फेनहारा के द्वारा पताही प्रखंड मे संचालित सभी जन- वितरण प्रणाली के दुकानों के जांच का निर्देश एसडीओ ने दिया है। एसडीएम ने जांच पदाधिकारियो को निम्न बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया है। शिक्षक के पत्नी के नाम पर जन- वितरण प्रणाली के दुकान का लाइसेंस, आटा चक्की वाले जन- वितरण प्रणाली का लाइसेंस, उपभोक्ताओं को वजन से कम राशन का वितरण निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेकर वितरण करने आदि बिंदुओं पर जांच का निर्देश एसडीओ ने दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रविन्द्र ने बताया कि ‘बॉर्डर न्यूज़ मिरर” में पताही के जन- वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा बरती जा रही अनियमितता एवं की जा रही गड़बड़ी की शिकायत की खबर छपने पर जांच टीम का गठन किया गया है। जांच टीम के पदाधिकारियों के जाँच रिपोर्ट पर करवाई किया जाएगा।

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश Read More सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER