थाना दिवस से लोगों की उम्मीदें जगी, लोगों की समस्याओं से दो चार हुए एसपी

थाना दिवस से लोगों की उम्मीदें जगी, लोगों की समस्याओं से दो चार हुए एसपी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

सागर सूरज

मोतिहारी/ तुरकौलिया। अपने इनोवेटिव प्रवृति के लिए बिहार में मशहूर आईपीएस  अधिकारी डॉ कुमार आशीष का ‘थाना दिवस’ कार्यक्रम की जबरदस्त शुरुआत बुधवार को जिले के तुरकौलिया थाने से हो चुकी है।  जिले भर के निर्धारित कार्यक्रम वाले थानों पर अपनी- अपनी समस्याओं को लेकर जबरदस्त भीड़ देखी गयी। वहीँ मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष खुद से तुरकौलिया थाने पर जनता की समस्याये सुनते नजर आये साथ ही अन्य थानों पर स्थानीय आरक्षी उपाधीक्षक भी जनता की समस्याओं से दो चार हुए। अधिकारियों ने जमीन, अपराधिक व बिजली बिल की समस्याओं के समाधान के क्षेत्र में भी कई दिशा निर्देश जारी किए गए।

IMG20220216144541

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

तुरकौलिया थाना परिसर में अपनी समस्या को लेकर भाग लेने वाले मनोज सहनी ने कहा कि एसपी साहब ने उनकी बाते गंभीरता पूर्वक सुनी और थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया। श्री सहनी ने कहा की इससे पूर्व हमारी समस्या को कोई सुनने वाला भी नहीं था। एसपी साहब से बात करने के बाद आज काफी शकुन में हूँ, मुझे उम्मीद है न्याय जरूर मिलेगी।

सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल Read More सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

इसी बीच अचानक दो ग्रामीण महिला मारपीट में लहू-लुहान होकर एसपी के समक्ष पहुँच गए। इसके बाद वहां थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गयी। एसपी ने तुरंत सबको अस्पताल भेजवाने का कार्य किया।

मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में Read More मोतिहारी में होटल पर छापेमारी, शराब पार्टी का खुलासा; मालिक समेत पांच हिरासत में

बताया गया कि भेलाछपरा निवासी भोला  बैठा ने तो बिजली विभाग के ऊपर ही बिल ज्यादा निकालने को लेकर अपना आरोप ठोक दिया। एसपी ने तुरंत इस मामले में भी थानाध्यक्ष को हस्तक्षेप कर बिल के सुधार में मदद करने का निर्देश दिया, वहीँ देखा गया कि तुरकौलिया थाने स्थित कार्यक्रम में तक़रीबन 98% मामले जमीनी विवाद के और मारपीट के थे।

बता दें कि एसपी ने थाना दिवस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को थाना स्तर से ही निस्तारण के मद्देनजर सभी अधिकारियों को आदेश दिया कि थानों में लगने वाली प्रत्येक मंगलवार  के जनता दरबार कार्यक्रम व थाना दिवस के अवसर पर  अंचलाधिकारी व वरीय पुलिस अधिकारी अपने- अपने क्षेत्रों के थानों पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। कार्यक्रम में खुद एसपी भी किसी ना किसी थाने का मोर्चा संभालेंगे। क्योंकि आज पहला दिन था और एसपी खुद तुरकौलिया थाने पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। लोगों की अंतहीन समस्याओं को धर्यपूर्वक सुनते हुए समाधान भी कर रहे थे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER