सरकार ने माध्वी पुरी बुच को सेबी के अध्यक्ष पद पर किया तैनात

सरकार ने माध्वी पुरी बुच को सेबी के अध्यक्ष पद पर किया तैनात

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने माधबी पुरी बुच को बाजार नियामक सेबी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। माध्वी बुच की यह नियुक्ति फिलहाल 3 साल के लिए होगी। माध्वी पुरी यह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सेबी के मौजूदा अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल सोमवार, 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

28madhabi1_939



वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी। माधवी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर 2018 तक यह पद संभाला था। एलआईसी ने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराया है।



उल्लेखनीय है कि हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को एक मार्च, 2017 को 3 साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें अगस्त 2020 में फिर 18 महीने का सेवा विस्तार मिला था।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम