पताही (मोतिहारी) : पुलिस ने बुधवार को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई।
बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया। काफी संख्या में वाहन जब्त किए गए। बाद में कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें।
चेंकिंग अभियान में थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, दरोगा धीरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments