
विवेक कुमार, मधुबन ( मोतिहारी )। थाना क्षेत्र अंतर्गत लाही बंजरिया मार्ग में एक शव की दफन की सूचना मिली। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व गायब किशन के परिजन मधुबन पहुंचे। परिजनों ने अंगूठी देखकर किशन का शव होने की आशंका जाहिर की और प्रशासन ने कब्र खुदाई की मांग की।
इस पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रात्रि में कब्र की खुदाई की गई। कब्र में क्षत-विक्षत शव का सिर्फ एक पैर बरामद किया गया। सिर गायब था। इसके अलावा शरीर के अन्य अंग भी गायब थे। इसके बाद पुलिस ने कब्र की खुदाई के बाद क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि यह शव किशन का हो सकता है। इस मौके पर मधुबन थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे। मधुबन थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि लाही बंजरिया मार्ग के एक पुलिया के बगल में एक क्षत-विक्षत शव के दफन है। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई।
परिजनों ने अंगूठी देखकर किशन के शव के होने की आशंका जाहिर की। खुदाई के बाद शरीर का एक पैर व शरीर एक अंग बरामद किया गया। इससे काफी बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में चकिया थाना द्वारा सूचना दी गई थी कि चकिया से एक युवक गायब है। चकिया थाना से एएसआई संदीप कुमार भी आए थे, जो केस के आईओ हैं। शव के अन्य अंगों की खोज की गई है, लेकिन कुछ बरामद नहीं हो पाया।
शव किसने दफनाया, बना हुआ है सवाल
लाही बंजररिया मार्ग में शव को किसने दफन किया है, वह अब भी सवाल बना हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार को बदबू आने की आशंका जाहिर की। जब देखा गया कि किसी मृत युवक का पैर नजर आया। अब सवाल उठ रहा है कि शव किसने दफन किया। यह जांच के बाद भी खुलासा हो पाएगा। इधर, पूरे दिन मधुबन में इसको लेकर हड़कंप मचा रहा।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments