समस्तीपुर। समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव छत से लटका मिला है। घटना के बाद समस्तीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। जैसे ही जानकारी मिली, लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ खुदकुशी, तो कुछ लोगों ने हत्या पर अपनी शक जाहिर की है। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों में मनोज झा (42) वर्ष, पत्नी सुंदरमणी देवी (38), मां सीता देवी (65) वर्ष, पुत्र सत्यम (10) वर्ष व शिवम (7) वर्ष शामिल हैं।
छत से लटके मिले एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव को लेकर कई तरह की चर्चाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इससे वह परेशान रहते थे। परिवार ने एक समूह से कर्ज लिया था। रूपए वापस नहीं कर पाने की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि मनोज झा के पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। लेकिन, वे कर्ज नहीं चुका पाया। इस स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी। इधर, पुलिस का कहना है कि पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या, दोनों एंगलों से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments