बेगूसराय (बिहार)। तेघड़ा स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि उसकी जान बच गई, लेकिन उसके पैर कट गए। 10 दिनों तक बेहोश रही। तबियत में सुधार होने पर अब पुलिस को अपना बयान दिया है।

बताया कि अपनी आबरू बचाने के लिए उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। पीड़िता का आरोप है राजस्व विभाग के सर्किल ऑफिसर (सीओ) ने जबर्दस्ती की। वह सीओ के घर खाना बनाती थी।
25 मई को सीओ इंद्रदेव राम आए और उससे जबर्दस्ती करनी शुरू कर दी। उस समय वह किचन में खाना बना रही थी। इंद्रदेव राम कटिहार जिले में सीओ पद पर कार्यरत हैं। वह किसी तरह वह वहां से भाग निकली और तेघड़ा स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
यह पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव का बताया जा रहा। अब पीड़िता ने सीओ पर रेप का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे बेहतर इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 जून को उसने तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार की ओर से कहा गया है कि दुलारपुर पंचायत की पूर्व मुखिया सुमन देवी और उसके पति कटिहार जिले में कार्यरत सीओ इंद्रदेव राम पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments