अमितेश कुमार रवि, चकिया (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के भुवन छपरा गांव में बुधवार को अगलगी की घटना में चार लाख रूपए की संपति जलकर राख हो गई। सिलेंडर से हुई गैस रिसाव अगलगी की घटना की वजह रही।

भुवन छपरा गांव वार्ड-संख्या 14 निवासी प्रभु चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव होने की चर्चा है। बताया जाता है कि जिन घरों को आग ने चपेट में लिया, वह सभी घर प्रभु चौधरी के पुत्रों का है, जो अलग-अलग घरों में रहते हैं।
संतोष चौधरी, सूरज चौधरी, मुकेश चौधरी, रंजन चौधरी व पंकच चौधरी के घर में अगलगी की घटना हुई। खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव हुई, जो देखते-देखते सभी घरों में फैल गई। सभी घर सटे-सटे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना में सवा लाख रूपए कैश, 50 हजार रूपए का जेवर के अलावा टीवी, फ्रीज, अनाज व कपड़े जलकर राख हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। संयोग अच्छा था कि जान माल को नुकसान नहीं पहुंचा। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समाजसेवियों ने पहुंचकर गृहस्वामियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments