एक्सक्लूसिव: मोतिहारी में पूर्व मंत्री के अंतिम विदाई पर टांय-टांय फिस हो गई बिहार पुलिस की बंदूकें, हो रही किरकिरी  

एक्सक्लूसिव: मोतिहारी में पूर्व मंत्री के अंतिम विदाई पर टांय-टांय फिस हो गई बिहार पुलिस की बंदूकें, हो रही किरकिरी  

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

मोतिहारी। अरेराज प्रखंड अंतर्गत इजरन घाट पर बुधवार को दिवंगत सूबे के पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री को अंतिम विदाई दी।

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

48

इस बीच पूर्व मंत्री के राजकीय सम्मान के समय मिस फायर का एक वीडियो वायरल हो रहा। इसमें साफ दिख रहा है कि बिहार पुलिस की बंदूकें धोखा दे गई। इससे पुलिस की भारी किरकिरी हो रही।

अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी अवाक रह गएं। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि सलामी के दौरान बिहार पुलिस की बंदूकें धोखा दे गई थी। बताया जाता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के अंतिम विदाई के समय भी पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी।

अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री के निधन पर राजकीय सम्मान के दौरान अंतिम विदाई के समय ही बिहार पुलिस की बंदूकें टॉय-टॉय फिस हो गई। इससे वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी व बिहार पुलिस के जवानों की खूब किरकिरी हुई।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान के तहत अंतिम विदाई के रूप में बंदूक से जैसे ही सलामी देने की कोशिश की जाती है कि तभी पुलिस कर्मियों की बंदूकें धोखा दे जाती है।

वहीं मौजूद पुलिस पदाधिकारी अचंभित नजर आते हैं। पदाधिकारी जवानों को राइफल को सही तरीके से रखने की सलाह देते नजर आएं।

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम