कानपुर हिंसा में फरार नामजद पूर्व सपा नेता एहसान कुरैशी गिरफ्तार

कानपुर हिंसा में फरार नामजद पूर्व सपा नेता एहसान कुरैशी गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

कानपुर। कानपुर हिंसा मामले में फरार पूर्व सपा नेता एहसान कुरैशी को एसआईटी टीम व पुलिस ने दबोच लिया है। हिंसा की घटना में गिरफ्तार आरोपित नामजद था और तीन जून से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दें रही थी।

 knp photo no_10_797

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बेकनगंज के नई सड़क पर हिंसा भड़काने के मामले में 36 नामजद सहित 1000 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपितों में पोस्टर चस्पा होने के बाद से खलबली मच गई थी। हिंसा करने के बाद से नामजद आरोपी भूमिगत हो गए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त विजय कुमार मीना ने एक एसआईटी टीम का गठित की थी।

एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों के साथ कई टीमें फरार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी कड़ी में आज एक और अहम आरोपित व पूर्व सपा नेता एहसान कुरैशी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का स्थान नहीं बताया है लेकिन उसके पकड़े जाने की पुष्टि की है।

बता दें कि कानपुर हिंसा की घटना में अब तक पुलिस मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी, जावेद अहमद, मो. राहिल, मो. सुफियान के साथ एहसान कुरैशी भी 36 नामजद आरोपियों में शामिल था और फरार चल रहा था। इसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम