मोतिहारी में 400 पेटी चाइनीज सेब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

मोतिहारी में 400 पेटी चाइनीज सेब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

अमलेश कुमार, रक्सौल (मोतिहारी)। एसएसबी की 47 वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी। अनुमंडल अंतर्गत सिकटा बाजार स्थित पिलर संख्या- 409 से ट्रक सहित 400 पेटी चाइनीज सेब बरामद किया गया है।

56

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

प्रति पेटी में 20 किलो सेब है। इस कड़ी में ट्रक चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक नेपाल से अनाधिकृत रूप से सेब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा था, इस बीच पहले से तैयार एसएसबी जवानों ने ट्रक को रोक लिया।

इसके बाद कार्रवाई करते हुए 400 पेटी चाइनीज सेब जब्त कर लिया। सेब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताया जा रहा। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर, अधिकारियों ने बताया कि सेब लदे ट्रक सहित चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त को सिकटा कस्टम को सौप दिया गया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket