बारातियों से भरी वाहन पलटी, 5 की मौत, 30 से अधिक घायल      

बारातियों से भरी वाहन पलटी, 5 की मौत, 30 से अधिक घायल    

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

शहडोल (मध्यप्रदेश)। शहडोल जिला मुख्यालय से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर व्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी में शुक्रवा रात बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में वाहन में सवार 5 बारातियों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

shahdole_719

 

पुलिस के अनुसार जयसिहंगर के डोहका गांव से बारात पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम डोलगांव देवलोंद जा रही थी। वाहन में 42 बाराती सवार थे। रास्ते में ग्राम टिहकी के पास तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 20 वर्षीय बलवंत सिंह, 55 वर्षीय मालिक गोड, 45 वर्षीय बुद्धिमान गोड, 45 वर्षीय राम बहोर गोड और 15 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। मृतक एक-दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी लगते ही व्यवहारी पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

घटना की सूचना मिलते ही एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित अन्य पुलिस अधीकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वाहन की तेज गति होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया है कि शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket