
बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, एक की स्थिति नाजुक
शशिरंजन, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में हुई अगलगी की घटना में पति-पत्नी जिंदा जल गए। मृतक 60 वर्षीय गणेश महतो एवं 55 वर्षीय गंगाजली देवी बताई जा रही। जबकि, घर का एक सदस्य 38 वर्षीय दुलारचंद महतो गंभीर रूप से झुलस गया।
उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना सोमवार की देर रात की है। अगलगी की घटना में खाद्य सामग्री सहित लाखों रूपए की संपति जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि गणेश महतो दिव्यांग थे।
सोमवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची। लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीण सन्न थे। घटना में लाखों रूपए की संपति जलकर खाक होने की भी सूचना है।
अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने को लेकर प्रयास किया जा रहा। घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments